मुंबई के नालासोपारा इलाके में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी विधवा मां को हवस का शिकार बना डाला और फिर खुद को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर लिया।
घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि वह अपनी मां से अक्सर झगड़ा करता था और उसे प्रताड़ित भी करता था। वह मां के साथ किराए के फ्लैट में रहता था।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को उसे 20 हजार रुपए देकर कुछ सामान मंगाया था, लेकिन वह उस दिन घर नहीं लौटा और सारा पैसा शराब में खर्च कर दिया।
अगले दिन सुबह वह घर लौटा तो मां से उसका झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर बहस करने के बाद आरोपी हैवानियत पर उतर आया।