एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स में नाकाम साबित हुआ। गर्लफ्रेंड के सामने मर्दानगी साबित करने के लिए उसने अपने कार्यालय के छह सहकर्मियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
दरअसल सेक्स में फेल होने पर गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया। उनका रिश्ता टूट गया। इससे आहत युवक खुद को मर्द साबित करने के लिए छह लोगों का हत्यारा बन गया। हालांकि गर्लफ्रेंड को कोई चोट नहीं आई।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, यह घटना रूस की है। 30 वर्षीय दमित्री विनोग्रादोव अपनी गर्लफ्रेंड अन्ना कजिन्कोवा के साथ सुजडाल छुट्टियां मनाने गया था।
विनोग्रादोव ने पुलिस को बताया कि वहां पर पहली बार दोनों सेक्स कर रहे थे लेकिन वह कजिन्कोवा को संतुष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद कजिन्कोवा ने बात करना ही बंद कर दिया।
उसने बताया कि हाथों में बंदूक लेकर वह खुद को मर्द समझने लगा। वह चाहता था कि कजिन्कोवा उसकी तारीफ करे।
उसने कोर्ट से कहा कि वह किसी को मारना नहीं चाहता था। वह खुदकुशी करने वाला था। उसे इस घटना पर दुख है।