फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी के प्रेम संबंध, पति ने खेला खूनी खेल!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में कुशीनगर जिले में के एक गांव में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पति के गायब होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मामला दुदही के सुराजी बार का है। जहां कमरूद्दीन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार सुबह कमरुद्दीन के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।

दरवाजा हटते ही अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। घर के अंदर कमरूद्दीन की पत्नी और दोनों बच्चों की खून से सनी लाशें पड़ी थीं। लोगों ने कमरुद्दीन को खोजने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़े भाई से थे अवैध संबंध इसलिए मार डाला!

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि तभी पता चला कि कमरुद्दीन ने देवरिया जिले की एक पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसी अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है।

पूछताछ में कमरुद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके बड़े भाई के बीच अवैध संबंध थे। इसे लेकर वह काफी परेशान था। उसने अपनी पत्नी को इसे लेकर कई बार समझाया भी था लेकिन जब उनकी हरकतें नहीं बंद हुईं तो वह बेकाबू हो गया और उसने पत्नी व बच्चों पर हमला बोल दिया।

उसने धारदार हथियार से पत्नी और दोनों बच्चों को काट डाला और घर से फरार हो गया। पुलिस ने इस कबूलनामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अवैध संबंध हैं या कुछ और इस पर अभी जांच चल रही है।

नाबालिग लड़की के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म

यूपी में ही इलाहाबाद से सटे फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का उसके ही घर से रविवार रात अपहरण कर लिया गया। गांव के ही एक दबंग युवक  किशोरी के घर में घुसकर उसे उठा ले गया। उसने अपने घर पर किशोरी के साथ दो बार बलात्कार किया।

सोमवार सुबह वह अपने घर के बाहर कुंडी लगाकर कहीं चला गया। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही रहने वाले युवक के रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला।

किशोर ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई तो वह फूलपुर थाने पहुंच गए और तहरीर दी। देर रात तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी, न ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज गया गया था।

17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव की आबादी से कुछ दूरी पर घर बनवा रखा है। पहली मंजिल पर किशोरी अकेली सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही युवक सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। उसने किशोरी को अकेला पाकर मफलर से उसका मुंह बांध दिया।

'चिल्लाने की कोशिश की तो छत से फेंक दूंगा'

आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने चिल्लाने की कोशिश की तो वह उसे छत से फेंक देगा। इसके बाद किशोरी का हाथ-पांव रस्सी से बांधकर युवक उसे कंधे पर उठाकर सीढ़ी से उतरा और अपने घर ले गया। घर पर भी उसने किशोरी को बांधकर रखा था।

वह सोमवार को घर से जाने से पहले भी उसको धमकाकर गया था। किशोरी काफी देर तक तो चुप रही लेकिन जब यह पक्का हो गया कि युवक आसपास नहीं है तो उसने शोर मचाया। युवक के रिश्तेदार ही उसे खोलकर घर के पास तक ले गए। किशोरी को पुलिस ने पूरे दिन थाने पर ही बैठाए रखा था।

आरोपी युवक गांव छोड़कर भाग गया है। एसओ फूलपुर रमेंद्र सिंह का कहना है कि वह फाफामऊ ड्यूटी पर गए थे। मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

भाई-बहन को पचास हजार में बेचा

छत्तीसगढ़ से नाबालिग भाई-बहन को एक परिचित युवक बहला फुसला कर ले आया और एक किसान को पचास हजार रुपये में बेचकर फरार हो गया।

आरोप है कि किसान ने बंधक बनाकर एक माह तक तमंचे से आतंकित बहन व भाई से जबरन घर का कामकाज कराया। सोमवार की शाम को दोनों किसी तरह से बंधनमुक्त होकर पुलिस के पास पहुंचे। भाई व बहन ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया है।

एसएसआई पंकज त्यागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जिला कुरैय्या के गांव महदौली निवासी कक्षा दस का छात्र शिवप्रसाद और उसकी बहन कुसुमकली कक्षा आठ की छात्रा है। इन बच्चों ने बताया है कि एक माह पूर्व गांव का ही एक परिचित युवक उन दोनों को बहला फुसला कर थाना क्षेत्र के गांव तिसंग में लेकर आया था।

जहां पर उसने पड़ोसी गांव राजपुर निवासी एक किसान को पचास हजार रुपये में बेच दिया था। किसान पर इन दोनों बच्चों ने आरोप लगाया कि एक माह से मकान में उनको बंधक बनाकर रखा गया था और तमंचे से आतंकित कर उनसे काम कराया गया।

सोमवार की शाम को दोनों किसी तरह से बंधनमुक्त होकर मीरापुर दलपत पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें