फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों की खातिर अपने बच्चे को ही बेच दिया

Wed, 13 Jan 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के लिए पिता किसी सुपरमैन से कम नहीं होता जो जिंदगी भर बच्चे की ख्वाहिशों पर जान लुटाता है। लेकिन एक पिता ऐसा निकला जिसने चंद रुपयों की खातिर अपने ही बच्चे का सौदा कर लिया।
विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के कन्याकुमारी का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने बच्चे को बेचने वाले पिता समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने अपने बेटे को महज सवा लाख रुपए में एक दंपति को बेचा था। पुलिस के मुताबिक जिस दंपति को बच्चा दिया गया था उनकी कोई संतान नहीं है।

कोट्टरम लक्ष्मीपुरम इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय सतीश कुमार और उसकी 21 वर्षीय पत्नी मारीमनीमाला के दो बच्चे हैं। जिनमें एक बच्चे महज 4 महीने का है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पिता समेत दो को किया गिरफ्तार

आरोपी ने अगस्तीस्वरम इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय वरदराजन और उसकी 37 वर्षीय पत्नी अमला को बच्चा बेचा था। वरदराजन और अमला की कोई संतान नहीं हैं।

वरदराजन ने अपने चाचा से एक संतान को गोद लेने के लिए कहा था। उसके चाचा ने एक शख्स की सहायता से आरोपी सतीश कुमार को बच्चे का सौदा करने के लिए मना लिया।

सतीश कुमार ने निसंतान दंपति को बीते 31 दिसंबर को बच्चा बेचा था। अपनी मां से बिछड़ने के बाद बच्चे हालत भी बिगड़ती गई थी।

कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को बेचे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार, उसकी पत्नी अमला और अन्य सौदा करवाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया और फरार चल रह एक और आरोपी तो धरपकड़ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें