फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का सिर काट हाथ में लेकर सड़क पर घूमता रहा

Fri, 09 Oct 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की पहले वीभत्स तरीके से हत्या की और फिर उसका सिर हाथ में लेकर सड़क पर घूमता रहा। उसकी ये हरकत देखकर सब दंग रह गए।
विज्ञापन


तस्वीर में दिख रहा आरोपी शख्स 53 साल का है जो हाथ में अपनी पत्नी का सिर लिए घूम रहा है। आरोपी अधेड़ को रामू चौहान नाम के शख्स ने पहचाना तो उसने पुलिस को फोन किया।

पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स किसी महिला का कटा सिर लेकर घूम रहा है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से काटा पत्‍नी का सिर

बताया जा रहा है क‌ि आरोपी अधेड़ ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्‍नी का सिर काटा था। इतना ही नहीं कुल्हाड़ी से काटने के बाद सिर को हाथ में लिया और इलाके की सड़कों और गलियों में घूमने लगा।

हैरानी की बात है कि पत्‍नी की निर्मम हत्या के आद आरोपी पूरी भीड़ के सामने ही सिर को हाथ में टांगकर घूम रहा था।

भारती विद्यापीठ ‌‌थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें