पेपरलैस जनरल टिकट के बाद रेलवे अब मुसाफिरों को मोबाइल पर भी प्लेटफार्म टिकट मुहैया कराएगा। रेलवे के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत आज से हो रही है।
खुद इस बात की जानकारी रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके दी है। अभी इस सुविधा का लाभ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता के ही यात्रियों को मिलेगा। बाद में इसका दायरा देश के सभी ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर भी बढ़ेगा।
मोदी सरकार ने इस बार के रेल बजट में ही पेपरलैस टिकट को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसी के तहत रेलवे ने पहले चरण में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में पेपरलैस प्लेटफार्म टिकट को मुहैया कराने की तैयारी की है।
इसकी शुरुआत आज से हो रही है। पेपरलैस प्लेटफार्म टिकट के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल से रेलवे का एप डाउनलोड करना होगा।