फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोंगटे खड़े कर देगा टीचर का ये टॉर्चर

Thu, 24 Jul 2014 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्टलेक में एक टीचर ने साढ़े तीन साल के बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की है, जिसका वीडियो देखकर आपका रौंगटा खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


टीचर ने बच्चे को न सिर्फ लात-घूंसे से पीटा बल्कि उसे बेड पर पटखनी भी दी। पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

लेक टाउन इलाके में स्थित घर पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज में अध्यापिका पूजा सिंह द्वारा बच्चे को निर्दयता से पीटते हुए दिखाई गया, जिसका वीडियो बुधवार को वायरल होते ही पूरा देश सन्न रह गया।

टीचर ने बच्चे के सीने, पेट पर लातें मारीं

दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्चे के मां-बाप ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में ट्यूटर द्वारा बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए देखा। इस वीडियो को देखने के बाद अभिभावक इसकी फुटेज के साथ पुलिस स्‍टेशन गए और टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

15 मिनट के इस सीसीटीवी फुटेज में बच्चे पर टीचर का टॉर्चर सारी हदें पार करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसमें टीचर पूजा ने बच्चे के सीने, पेट पर लातें मारीं, उसे जानवरों जैसा उठाकर पटका, उसके सिर पर पैंसिल की नोंक घुसाई और गाल पर तड़ातड़ चाटें जड़े।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब टीचर जल्लादों की तरह बच्चे को पीट रही थी, तब बच्चे की मां भी घर के दूसरे कमरे मौजूद थी। यदि कमरे में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होता तो पूजा सिंह का असली चेहरा कभी सामने नहीं आता और वह न जाने कितने दिनों तक इस मासूम पर जुल्म ढाती रहती।

पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया

बच्चे की मां ने बताया कि पूजा मोहल्ले में ट्‍यूशस पढ़ाया करती थी। मैंने उसे इसी महीने की 15 जुलाई को ही काम पर रखा था। पूजा का कहना था कि वह बंद कमरे में बच्चे को होमवर्क करवाएगी। आज जब वो पढ़ाने आई तो उसने कमरा बंद कर लिया। 15 मिनट बाद जब मुझे बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी तो मैंने टीचर से कमरा खोलने को कहा।

जब टीचर ने कमरा नहीं खोला, तब मैंने कमरे के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो मेरे होश उड़ गए। मैंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही टीचर पूजा सिंह भाग खड़ी हुई।

मेरा बच्चा बहुत डरा और सहमा हुआ खड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, होंठ पर घाव थे और हाथ पर बेरहमी से की गई पिटाई के निशान। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मैंने यह भी देखा कि पढ़ाने का बहाना करके पूजा ने अलमारियां भी खंगाली और जब मेरे बेटे ने उसे देखा तो उसके सीने और पेट पर किक मारी।
विज्ञापन

देखें वीडियो

बच्चे की मां के अनुसार, मैं ब‍च्चे को लेकर अस्पताल भी गई। फिलहाल उसे बुखार है और बेहद डरा हुआ है। टीवी पर इस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आने से मुझे करीब 100 फोन आए और सभी ने कहा कि उन्हें बच्चे की बेरहम टीचर को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस टॉर्चर टीचर का मेरे पास 15 मिनट का वीडियो है।

बच्चे की मां ने यह भी बताया कि पूजा ने बाद में आकर मुझसे माफी मांगी और पुलिस को सूचित नहीं करने का अनुरोध किया लेकिन बाद में इस अध्यापिका का पति आया और शिकायत नहीं दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई।


साभार_99%Tv Telugu
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें