फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे पर गए सिपाही, तवायफ के आशिक ने मारी गोली

Mon, 09 Sep 2013 02:27 PM IST
अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेडलाइट एरिया मीरगंज में रविवार को आईटीबीपी के दो सिपाहियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को बाजार में सरेआम गोली मारी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में दोनों सिपाहियों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिपाहियों की हत्या से पुलिस में खलबली मच गई।

एसएसपी समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जांच में पता चला कि ये सिपाही मीरगंज के कोठे में गए थे। वहां एक तवायफ से उनका झगड़ा हो गया।

इसके बाद तवायफ के आशिक ने दोनों सिपाहियों को राइफल से सरेआम गोली मारी और भाग गया। घटना के बाद से तवायफ और उसका आशिक फरार हैं।

रविवार शाम करीब सवा पांच बजे मीरगंज में गुड़मंडी के सामने गली में खासी चहल-पहल थी। सर्राफा समेत दूसरी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी थी तभी अचानक गली में दो फायर हुए।
विज्ञापन


एक युवक ने सबके सामने राइफल तानकर पहले एक युवक की पीठ पर गोली मारी। फिर उसके साथी को भी दौड़ाकर पीछे से फायर झोंक दिया।

दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे तो हमलावर राइफल लेकर बाइक पर भाग निकला। सरेबाजार दो लोगों को गोली मारने से अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पर बादशाही मंडी चौकी और कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। दोनों युवकों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें एक युवक ने अपना नाम लालमणि ठाकुर और साथी का नाम अनूप सिंह बताया।

उसने बताया कि वे दोनों आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस) के सिपाही हैं। एसआरएन अस्पातल की इमरजेंसी में इलाज शुरू होने के कुछ मिनट में ही अनूप सिंह की सांस थम गई।
विज्ञापन


करीब सवा घंटे बाद लालमणि की भी मौत हो गई। अनूप को पीठ में मारी गई गोली सीने के दाहिने ओर से पार हो गई थी। लालमणि के पेट पर दाहिनी ओर से घुसी गोली बायीं ओर से निकल गईं थी। अनूप उत्तराखंड के चमोली जिले का रहने वाला था जबकि लालमणि झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें