फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की शिक्षा मंत्री ने दे दी डॉ कलाम को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की शिक्षा मंत्री का पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है। कलाम को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें एक स्थानीय समाचार पत्र में भी छपी थी जिसे आनंद रंगनाथन नाम के शख्स ने ट्वीटर पर शेयर किया।
विज्ञापन


Ms Neera Yadav (BJP), Education minister (Jharkhand), offering rich tributes to Dr Kalam (Alive). Via @intodust_in. pic.twitter.com/vC7abx1pZN— Anand Ranganathan (@ARangarajan1972) July 22, 2015

यह तस्वीरें एक स्कूल फंक्शन के दौरान खींची गई हैं राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में उनकी खुब आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभी जिंदा हैं डॉ कलाम

लोगों का कहना है कि यह मंत्री डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दे रही हैं जो कि अभी जिंदा हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक जब नीरा यादव डॉ कलाम को श्रद्धांजली दे रहीं थी तो उस वक्त वहां बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल, स्कूल के अध्यापक उमेश प्रसाद के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थें।

Our beloved, and breathing, Dr Kalam just after a tilak was applied on him by the BJP minister in fond remembrance. pic.twitter.com/70fy9WV9pk— Anand Ranganathan (@ARangarajan1972) July 22, 2015

वहीं नीरा यादव ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को श्रद्धांजली नहीं दी। उन्होंने कहा, 'उनकी तस्वीर पर पहले से ही किसी ने माला पहना रखी थी। मैंने केवल उस पर तिलक लगाया था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें