फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने फेंका छात्रा पर तेजाब

Fri, 22 Aug 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने शोर मचाया तो परिवार और मोहल्ले के लोग घर से बाहर गली में आ गए। तब तक आरोपी फरार हो गया। छात्रा को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से परिजन उसे रेफर कराकर प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर आरएस धामा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि लड़की के गाल पर हाथ से कोई केमिकल लगाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में यही जिक्र है। उस पर तेजाब नहीं डाला गया है।

तेजाब बेचने वालों को अपना एक रजिस्टर मेनटेन करना होता है और जो तेजाब खरीदने आता है, उसको बिना आईडी प्रूफ के नहीं दिया जा सकता है। यहां यदि ऐसा मामला है तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन


मामले पर एसडीएम प्रेमप्रकाश का कहना है कि तेजाब बेचने वालों को अपना एक रजिस्टर मेनटेन करना होता है और जो तेजाब खरीदने आता है, उसको बिना आईडी प्रूफ के नहीं दिया जा सकता है। यहां यदि ऐसी कोई बात होगी तो मामले की तहकीकात करवाई जाएगी।
Trending Videos

सिरफिरे ने फेंका तेजाब

यूपी में गुंडागर्दी की हदें पार होती जा रही हैं, लेकिन पुलिस बाइकों से हुड़दंग करने वालों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महिलाओं और लड़कियों को घर से निकलना मुश्किल है।

अमरोहा में बात करने से इंकार करने पर सरफिरे युवक ने हाईस्कूल की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिला अस्पताल के बाद उसका प्राइवेट डाक्टरों के यहां इलाज कराया जा रहा है।

हालांकि डॉक्टरों ने तेजाब से इंकार करते हुए किसी घातक केमिकल होने की पुष्टि की है। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की सत्रह वर्षीय बेटी स्थानीय इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन

झुलस गया युवती का चेहरा

छात्रा मोहल्ले में रहने वाला अजमल घर से निकलते समय रास्ते में उसे अक्सर घूरता रहता था। दो दिन पहले उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की तो उसने बात करने से इंकार कर दिया।

इस पर वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे छात्रा अपने मकान से कुछ दूरी पर अपने मामा के निर्माणाधीन मकान में सबमर्सिबल चलाकर वापस लौट रही थी।

रास्ते में गली के पास युवक खड़ा था। आरोप है कि छात्रा जैसे ही पास पहुंची, तभी उसने बोतल से तेजाब उस पर फेंक दिया। इससे उसका दायां गाल झुलस गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें