जम्मू में फिल्मी स्टाइल से तस्करी करने का मामला सामने आया है। जम्मू के बटोत में पुलिस ने शक के पर एक ट्रक को पकड़ा था।
ट्रक से प्याज की बोरियों में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है। साथ ही ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शराब की 336 पेटियां ट्रक में सजा कर रखने के बाद उसके ऊपर 50 बोरी प्याज डाल दिया गया था, ताकि किसी को इसका पता न चल सके।
पंजाब से लाई गई थी शराब
पुलिस का मानना है कि शराब तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पत्नीटाप पुलिस चौकी प्रभारी इरफान वानी के नेतृत्व में पुलिस ने स्पेशल नाका लगा रखा था।
इसी दौरान पंजाब से अनंतनाग की ओर जा रहे एक ट्रक (जेके 03-7040) को रोक पुलिस ने जांच की तो उन्हें कुछ हुआ। ट्रक में प्याज की बोरियां लदी थीं।
प्याज के नीचे दबी थीं विदेशी फीवर
पुलिस ने कुछ बोरियों को हटाकर जांच की तो उसके नीचे शराब की पेटियां नजर आईं। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर वकील अहमद और उसके साथी शौकत अहमद (दोनों निवासी अनंतनाग) को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद शराब में 177 पेटी बैग पाइपर, 65 पेटी आफिसर च्वाइस, नौ पेटी ग्रीन लेबल, आठ पेटी रायल स्टैग, सात पेटी रायल चैलेंजर और 70 पेटी पंजाब की स्पेशल व्हिस्की शामिल है।