फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी के ऊपर डाल दिया खौलता पानी

Fri, 14 Feb 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी में एक विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया।

दयानंद नगर शामली निवासी मिथिलेश पुत्री शिवकुमार की शादी लोनी के खरखड़ी गांव में कोमल के साथ हुई थी। मिथिलेश का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


छह फरवरी को पति ने उसके ऊपर खोलता हुआ पानी डाल दिया था, जिससे उसका चेहरा झुलस गया है।

पीड़िता ने पति पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें