रिमझिम बरसात होती रहीं, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित पावर कालोनी में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से आयोजित फर्स्ट एनुअल स्पोर्ट्स मीट के (इंटर सर्किल) के दूसरे दिन शुक्रवार को बास्केट बॉल और हॉकी इवेंट में पंचकूला का दबदबा रहा।
लीग कम नॉक आउट मैच में फुटबाल, बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला हुआ। फुटबाल में हेडक्वार्टर पंचकूला ने डीएस पंचकूला को 1-0 से हराया।
वहीं, बैडमिंटन के सिंगल फाइनल मुकाबले में दो मैच खेले गए। इनमें टीएस हिसार ने हेडक्वार्टर पंचकूला को 21-13, 21-12 से हराया, जबकि डबल मुकाबले में तीन सेट खेले गए।
इसमें टीएस हिसार ने पंचकूला हेडक्वार्टर को 21-14, 20-22 और 21-15 से हराया।
इसके अलावा हॉकी के पहले लीग मैच में पंचकूला हेडक्वार्टर ने फरीदाबाद को 3-0, हिसार ने टीएस पंचकूला को 3-0 से हराया।
वहीं, बास्केट बॉल में हेडक्वार्टर पंचकूला ने फरीदाबाद को 38-12, करनाल ने रोहतक को 18-14, हिसार ने टीएस पंचकूला 22-11, हेडक्वार्टर पंचकूला ने गुड़गांव को 29-9 से हराया। फुटबाल में हेडक्वार्टर पंचकूला विनर और डीएस पंचकूला रनरअप रहा, जबकि बैडमिंटन में हिसार ने पंचकूला हेडक्वार्टर को हराया।