फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना जल्लाद, सिर में ठोकी छेनी

Sat, 14 Dec 2013 03:32 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के संगम विहार में जल्लाद बने पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके सिर में हथौड़ी से कई वार कर लोहे की छेनी घुसा दी। इससे पत्नी का सिर बुरी तरह फट गया। इसके बाद आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद तीन बच्चे रात भर लहूलुहान मां के पास बैठकर रोते रहे। पत्नी को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोमा में चली गई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यूपी के एटा निवासी पप्पू पत्नी ममता (27) के साथ संगम विहार के जी-12/277 में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी नौ वर्ष की है जबकि दो छह और तीन वर्ष के हैं। पप्पू को संदेह था कि ममता के कई लोगों से संबंध हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, सपा विधायक बोले, 'हत्या कर लाश ठिकाने लगा देंगे'

इस को लेकर वह पत्नी से झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की रात पप्पू पत्नी के साथ सो गया जबकि बच्चे पास में दूसरे कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे पप्पू ने ममता के सिर में हथौड़ी से छेनी ठोक दी। छेनी करीब दो इंच चौड़ी और आठ से दस इंच लंबी (एक हथेली के बराबर) थी।

पुलिस के अनुसार, छेनी ममता के सिर में आधी से ज्यादा घुस गई। इससे ममता का सिर फट गया और सिर की हड्डियां टूट गईं। ममता के हाथ में भी चोट है। इसके बाद पप्पू कमरे व घर की बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। बच्चे चिल्लाए, मगर किसी ने आवाज नहीं सुनी।

पढ़ें, महाभारत? जुए में बेटी हार गया बाप, गांव बना धृतराष्ट्र

शुक्रवार सुबह जब मकान मालिक पहुंचा तो मामले का पता चला। संगम विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। वह ड्राइवर की नौकरी करता है और शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें