एक दिन पहले दिल्ली और बंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन कर फ्लाइट्स पर खतरा होने की बात कहकर सनसनी फैलाने वाले शख्स से पुलिस ने पूछताछ की तो कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
पुलिस ने आरोपी के ईमेल डिटेल और लैपटॉप की जांच की तो पाया कि गोकुल नाम के आरोपी के पास उसकी प्रेमिका के पति का एक न्यूड वीडियो है। पुलिस ने इस वीडियो के बारे में उससे पूछताछ की तो उसने शातिराना तरीके से वीडियो मंगाने की कहानी पुलिस को सुनाई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसने इस वीडियो का इस्तेमाल किया।
गोकुल ने कैसे मंगाया था न्यूड वीडियो?
गोकुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति अपने दोस्त संजू को उसकी पत्नी से अलग करने के लिए एक साजिश रची थी। इस साजिश में गोकुल ने पहले एक चर्च के पादरी के नाम पर ई-मेल अकाउंट बनाया और फिर संजू को मेल करके बताया कि वह पत्नी के न होने पर वेश्याओं के पास जाता है इसलिए वह ईश्वर से इस पाप के लिए माफी मांगने के लिए अपनी एक न्यूड वीडियो भेजे ताकि उसकी ओर से पादरी ईश्वर से माफी मांग सकें।
उसने मेल में यह भी कहा संजू जब अपनी न्यूड वीडियो भेजे उस वक्त यह भी बोले की वह वेश्याओं के पास जाता है। इसके बाद प्रेमिका के पति ने पादरी के नाम से आई इस मेल पर अपना न्यूड वीडियो भेज दिया। गोकुल के पास प्रेमिका के पति का न्यूड वीडियो आने के बाद उसने प्रेमिका को यह वीडियो भेज दिया और उससे कहा कि देखो तुम्हारा पति कई महिलाओं से संबंध बनाता है इसलिए वो भरोसा करने लायक नहीं है।
इतना ही नहीं पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गोकुल अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक महीने पहले से तैयारी में लगा था। कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और पुलिस को बताया था कि एक दुर्घटना में उसकी पत्नी की मौत हो गई है।
प्रेमिका के पति के नाम पर ली थी सिम
बेंगलुरु में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने शनिवार सुबह दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन करके उनकी फ्लाइट्स पर खतरा मंडराने की बात कही थी। इस मामले की पुलिस जांच की तो पता चला कि जिस शख्स ने फोन किया था उसने अपनी प्रेमिका के पति के नाम से सिम लिया था ताकि इस जुर्म में पुलिस उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले।
पहले तो व्यक्ति ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने की वजह से उसने फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन किया और उनकी 3 फ्लाइट्स पर खतरा होने की बात कही थी।
फ्लाइट्स पर खतरे की बात के कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं, जिसकी वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।