फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म दूध के भगौने में गिरा छात्र, शिक्षक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा एक का छात्र गर्म दूध के भगौने में गिर गया। आश्चर्य तो यह है कि विद्यालय के शिक्षक इलाज कराने के बजाय बच्चे को गंभीर हाल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बाद में पीएचसी से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को रसोइए ने दूध खौलाकर परिसर में रख दिया था। इधर, जब दूध का वितरण होने लगा तो शुरुआत में बच्चे कतार में लगे रहे, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ बढ़ने पर वे बेतरतीब हो गए।

इसी बीच कक्षा एक का छात्र अनमोल साहनी (05) जाने कैसे गर्म दूध के भगौने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। आश्चर्य तो यह है कि झुलसे छात्र को अस्पताल पहुंचाने के बजाय शिक्षक विद्यालय से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

उधर, अनमोल को कराहते देख अन्य बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने अनमोल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना एबीएसए सहित अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। बांसडीह के खंड शिक्षाधिकारी एके झा का कहना है कि गर्म दूध के भगौने में बच्चे के गिरने की सूचना मुझे नहीं मिली है।

अगर ऐसा हुआ है तो इसके लिए प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक दोषी हैं। इस प्रकरण की जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें