फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों का रिश्ता शर्मशार, पति ने की ये हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने मोबाइल से पत्नी की अश्लील क्लिप बना ली और अपने दोस्तों में बांट दी। विवाहिता के परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ शनिवार को महिला थाने में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


युवती की शादी आठ महीने पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर निवासी युवक से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद समाज के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत करके इनका फैसला करा दिया। पांच दिन पहले ही दोनों का तलाक हुआ।

विवाहिता ने अपनी बहन को बताया कि पति ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप बना रखी है। मोबाइल की चिप को विवाहिता अपने साथ ले गई, जिसमें अश्लील क्लिप सेव थी। शनिवार को परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर आरोपी पति की करतूत के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि क्लिप आरोपी ने अपने दोस्त के कंप्यूटर में भी डाउनलोड कर दी थी। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तलाक के बाद क्लिप का पता चला

दोनों परिवारों में शांतिपूर्वक विवाद निपट गया था। निकाह में निर्धारित मेहर की रकम अदा करने के अलावा सभी प्रकार के समझौते हो गए।

लड़की के परिजनों को बाद में क्लिप की जानकारी हुई। महिला उत्पीड़न के एक अन्य मामले में पीड़ित महिला ने शनिवार को महिला थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

विवाहिता तीन साल से दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। विवाहिता के मायके वाले तलाक की मांग करते हैं, तो आरोपी कहता है कि आठ दिन के लिए पत्नी को उसके घर भेजो, तभी तलाक दूंगा।

मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है, लेकिन पति समझौता वार्ता के लिए भी नहीं पहुंचता है। महिला थानाध्यक्ष ने नोटिस भेजकर पति को बुलवाने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें