फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की बीवी संग अंतरंग मिला सिपाही, लोगों ने पकड़ा!

Mon, 21 Sep 2015 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के चत्रिनाका पुलिस स्टेशन में काम करने वाले हेड कॉन्सटेबल सी मधुसूदन रेड्डी पर एक महिला के साथ अवैध संबंध रखने और उसके साथ रंगरेलियां मनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


साईंबाबा नगर इलाके में बीते शनिवार को रात के करीब 10 अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मुहल्लेवालों हेड कॉन्सटेबल को एक शख्स की पत्नी के साथ घर के अंदर देख लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक महिला के पति चेन्नर्या और मुहल्ले वालों की 50 वर्षीय हेड कॉन्टेबल को महिला के साथ अंतरंग होते देख लिया था।

मामले की गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने हेड कॉन्सटेबल मधुसूदन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला ने भी अपने पति खिलाफ शिकायत दर्ज की

साउथ जोन के डेप्युटी कमिश्नर सत्यनारायण के मुताबिक महिला के पति चेन्नईया की शिकायत पर हेड कॉन्सटेबल मधुसूदन के खिलाफ आईपीसी की धारा 497 के तहत व्यभिचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर जवाब चेन्नईया की पत्नी ललिता ने भी अपने पति चेन्नर्या और एक स्थानीय नेता के खिलाफ घर में जबरन बंद करने मामला दर्ज कराया है।

डीसीपी ने बताया कि हाल ही में ललिता ने चत्रिनाका पुलिस स्टेशन में अपने पति और उसके घरवालों के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का मामला दर्ज कराया था। इस केस को लेकर अक्सर हेड कॉन्सटेबल मधुसूदन उसके घर जाया करता था। लेकिन ऐसा लगता है कि शनिवार की रात मधुसूदन ने ललिता के घर जाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं दी।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर मधुसूदन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें