फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के लिव पार्टनर ने 9 साल की बच्ची से किया रेप

Mon, 24 Feb 2014 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन रिश्तेदारों को पिता का साया खो चुकी बच्ची को प्यार से बड़ा करना चाहिए था उन्हीं रिश्तेदारों ने उसका बारी बारी से रेप किया। मामला कोच्चि के कुट्टमपुजहा इलाके का है।
विज्ञापन


पिछले साल यहां नौ साल की बच्ची को पिता की मौत के सदमे को भुलाने के लिए उसकी नानी के घ्ार भेज दिया गया था। लेकिन नानी के घर में रहने वाले नानी के लिव इन पार्टनर का बच्ची पर बुरी नजर थी। उसने मौका देख्ाकर छोटी बच्ची का रेप कर डाला।

थोड़े दिनों बाद जब उस बच्ची को उसके पापा के घर में दोबारा ले जाया गया। वहां भी दुष्कर्म का ये सिलसिला नहीं रुका और इस बार बच्ची के फूफा ने ही उसे अपना शिकार बनाया। बच्ची का फूफा उसे अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने पर मजबूर भी करता रहा।
विज्ञापन


बच्ची के साथ हो रही इस ज्यादती से बच्ची की मां बेखबर थी। ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। कुछ दिनों बाद जब उस बच्ची को वापस अपनी नानी के घर में ले जाया गया तब वहां उसे एक बूढ़ी औरत ने अपने 57 साल के पति के हवाले उसकी आबरू से खेलने दिया।

पिछले दिनों उस छोटी बच्ची ने साल भर से हो रही इन ज्यादतियों के बारे में अपनी टीचर को बता दिया। ये सुनते ही टीचर ने इस बारे में एनजीओ और लड़की की मां को बताया। ये सब जानते हुए बच्ची की मां ने फौरन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें