फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और फिर...

Thu, 26 Dec 2013 08:04 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से इंटरव्यू देकर देर रात लौट रहे युवक को बाइक सवार दो लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और चाकू दिखाकर मोबाइल और पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। युवक तहरीर लेकर थाना इंदिरापुरम पहुंचा तो उसे नोएडा टरका दिया। बाद में युवक ने नोएडा-58 चौकी में शिकायत दी है।

'मेरे साथ सेक्स करो, वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा...'

कैला भट्टा निवासी शादाब दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू देकर मंगलवार रात 10 बजे बाइक लौट रहा था।

कनावनी पुलिया और हिंडन बैराज के बीच बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। बाइक रुकते ही पीछे बैठे युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

मोबाइल छीनने पर शादाब ने विरोध किया। दोनों बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। उसके शोर मचाने तो बदमाश मोबाइल और पर्स लेकर भाग निकले। सीओ इंदिरापुरम ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


एक ही गैंग का हो सकता है हाथ
टीएचए में मंगलवार शाम वैशाली में दो महिलाओं से पर्स लूटा गया। इसके बाद युवक को निशाना बनाया गया। मामले में एक ही गैंग का हाथ लग रहा है। तीन में से दो घटनाओं में बदमाशों ने चाकू का प्रयोग किया। पुलिस को शक है कि कोई नया गैंग सक्रिय हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें