फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ी खबर, प्रदेश में खुलेंगी अल्ट्रा मॉडर्न आईटीआई

Tue, 26 May 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने ऐलान किया है कि हिमाचल में दस अल्ट्रा मॉडर्न आईटीआई
विज्ञापन

खोली जाएंगी।

मिनी सचिवालय धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में बाली ने कहा कि 2 अल्ट्रा मॉडर्न आईटीआई जिला कांगड़ा में खोली जाएंगी। इन संस्थानों में औद्योगिक मांग के अनुसार व्यावसायिक कोर्स शुरू किए जाएंगे।

प्रत्येक संस्थान में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित कर उनका प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा। कांगड़ा जिले में एक एडवांस
ट्रेनिंग संस्थान खोलने का प्रयास भी किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने इसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। हिमाचल में तकनीकी शिक्षा विभाग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए
वार्षिक बजट दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

धूमल बताएं, कहां मची है हायतौबा

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कह रहे हैं कि प्रदेश में राशन के लिए हायतौबा मची है। धूमल बताएं कि यह हायतौबा कहां है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदेश को गेहूं, चावल की आपूर्ति मांग की अपेक्षा 20 प्रतिशत कम की जा रही है।

प्रदेश सरकार ने कई बार यह मुद्दा उठाया लेकिन केंद्र ने समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसआईटी कथित गैंगरेप मामले को जल्द सुलझाए। यह मामला हिमाचल की प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए जिससे राजनीतिक द्वेष के चलते कोई चीज दबकर रह जाए। उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट बैठक
में भाग जरूर लेंगे।

वर्दी घोटाले में इंपावर्ड कमेटी करेगी फैसला
तकनीकी शिक्षा एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वर्दी घोटाले मामले में मुख्यमंत्री की चिंता वाजिब
है। उन्होंने कहा कि इंपावर्ड कमेटी इस मामले में फैसला देगी। उन्होंने बताया कि एसीएस एजूकेशन इस कमेटी की अध्यक्षता कर
रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें