फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की लव स्टोरी में मां की मौत

Thu, 16 Jan 2014 01:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को पड़ोस की एक लड़की से मोहब्बत थी। लेकिन लड़की के घरवालों को यह प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था। एक दिन लड़की के घरवालों ने लड़के पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बेटे को बचाने के लिए मां बीच में आ गई, उन लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा। उससे भी मारपीट की। इसी बीच हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई।

लड़के की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना हैदाराबाद की है।

मोहब्बत पर नाराजगी, हमला
टीओआई के अनुसार, 32 वर्षीय लक्ष्मी नरसिंह्म रेड्डी को अपने ही अपार्टमेंट में रहने वाली बीटेक ग्रेजुएट सुषमा से मोहब्बत हो गई थी। जब सुषमा के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने रेड्डी को सुषमा से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन सुषमा और रेड्डी की मोहब्बत कहां रुकने वाली थी।

रेड्डी मंगलवार दोपहर दो बजे अपने फ्लैट की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। तभी सुषमा के पिता और भाई अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचे और रेड्डी से मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर रेड्डी की 55 वर्षीय मां राधा वहां आ गईं। हमलावरों ने उनको भी पीट दिया।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज
मां-बेटे वनस्थलीपुरम थाने में सुषमा के घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक इलाज के बाद मां-बेटे फिर थाने पहुंचे। जब वे शिकायत लिख रहे थे तभी राधा को चक्कर आया, उन्हें तत्काल एलबी नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां राधा की मौत हो गई।
विज्ञापन


राधा की मौत के बाद उनके रिश्तेदार फिर थाने पहुंचे और कहा कि सुषमा के परिजनों के हमले के कारण ही राधा की मौत हुई। पुलिस ने सुषमा के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें