इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने बीएफए की एक छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसे चार-पांच थप्पड़ भी मारे।
उसने छात्रा के चेहरे पर तेजाब से हमला करने की धमकी भी दी। आरोपी छात्र उसे पांच महीने से परेशान कर रहा है। छात्रा 1090 के अलावा एसपी साइबर क्राइम से भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन छात्र की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा।
अभिभावक के साथ पहुंची छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की। प्रॉक्टर की संस्तुति पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिख गया है।