फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में फिर छेड़छाड़, लड़की से की मारपीट

Fri, 21 Mar 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपतनगर इलाके में चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा बुधवार रात करीब दस बजे 392 रूट की बस से अपने दोस्त के साथ दिल्ली लौट रही थी।
विज्ञापन


छात्रा नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है। जब वह सीट पर बैठी हुई थी, तभी उसके पास आरोपी अक्षय गुप्ता खड़ा था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक लाजपत नगर इलाके में उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

छात्रा ने बस में मौजूद लोगों व अपने दोस्त के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अक्षय प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

महरौली में सौतले पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

दूसरी तरफ महरौली इलाके में बेटी ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महरौली पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह परिवार के साथ अंबेडकर पहाड़ी छतरपुर में रहती है।

बृहस्पतिवार सुबह वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका पिता कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां भी कमरे में पहुंच गई।

महरौली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता घटना के समय शराब के नशे में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें