फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन के गुनहगार के साथ छोटी बहन फरार, तलाश जारी

Thu, 14 Jan 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में बड़ी बहन से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में सजा काट चुके एक युवक के साथ पीड़िता की छोटी बहन फरार हो गई है। इसकी जानकारी युवती के घरवालों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र का है। एक युवती ने छह दिसंबर को आरोप लगाया था कि पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पीड़ित युवती की छोटी बहन से प्रेम प्रसंग था। आरोपी युवक एक सप्ताह बाद जेल से छूटकर पीड़ित परिवार को धमकी देने लगा।

इस पर पीड़ित परिवार ने आरोपी को दोबारा जेल भेजने की गुहार थाना टीपीनगर पुलिस के अलावा एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई। इससे पहले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करती किपीड़िता की छोटी बहन आरोपी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


प्रेमी युगल के फरार की जानकारी पुलिस को पता चली तो उन्होंने किसी भी मामले में कार्रवाई करने से इनकार किया। बुधवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा।

उनका आरोप था कि टीपीनगर थाने में तैनात दरोगा उपेंद्र सिंह उनके मामले का विवेचक है। उसने मामले में कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया है। यह सुनकर सीओ वंदना मिश्रा ने दरोगा को पीड़ित परिवार के सामने तलब कर लिया।

दरोगा ने बताया कि आरोपी पीड़ित युवती का प्रेमी है। दोनों बहनों में टकराव की स्थिति बनी है। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें