फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बहनों से गैंगरेप, दबाने की कोशिश में पुलिस

Fri, 06 Jun 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को घर से आटा पिसवाकर पड़ोस के गांव से लौट रही दो बहनों के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना से पुलिस प्रशासन में हंड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
पहले तो पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन मामला बढ़ता देख कार्रवाई शुरू कर दी। दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

नाबालिग हैं दोनों बहनें

घटना थाना बागवाला के एक गांव की है और दुष्कर्म की शिकार हुई दोनों बहनों की उम्र 14 और 15 वर्ष हैं। दोनों साइकिल से दोपहर एक बजे घर से गेहूं लेकर आटा पिसवाने पड़ोस के गांव सिहपुर गई थीं।

बताया जाता है कि लौटते समय रास्ते में  राजपाल (42), संजय (32) व महिपाल (22) ने उन्हें रोक लिया और दोनों को उठाकर खेत में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के फरार होने के बाद किशोरियों ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

इनकी मां ने थाने पर घटना की सूचना दी और सूचना मिलने पर सीओ सिटी अंबेश चंद्र त्यागी, एसडीएम सदर रविप्रकाश श्रीवास्तव भी गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन

हिरासत में तीनों आरोपी

बताते हैं कि शुरूआत में तो पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने तीनों आरोपियों को गांव से हिरासत में ले लिया। डीएम मयूर माहेश्वरी व एसएसपी अमित पाठक भी गांव पहुंच गए हैं।

डीएम ने बताया कि गांव में घटना हुई है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ भी लिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें