फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेप के बाद रिश्तेदार को सौंप दी सौतेली मां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में किशोरी सहित तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात ने सनसनी फैला दी। जिले के भोपा, रथेड़ी के साथ ही शहर में भी गैंगरेप की वारदातों को अंजाम दिया गया। तीनों ही वारदातों में फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी का तहेरा भाई गंगनहर पटरी मार्ग स्थित कोल्हू पर काम करता है। मंगलवार रात करीब 7.30 बजे किशोरी कोल्हू पर भाई का खाना देकर घर लौट रही थी।

आरोप है कि रास्ते में स्थित कॉलेज के सामने से दो युवकों ने किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन

'बेटा' बना हैवान किया गैंगरेप

बुधवार तड़के आरोपियों ने किसी से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए किशोरी को भगा दिया। बदहवास हालत में किशोरी ने घर पहुंचकर मां को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मां-बेटी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय के हैं। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने पीड़िता का न तो मेडिकल कराया और न ही आरोपियों की धरपकड़ की। देर शाम तक मां-बेटी थाने में ही मौजूद थी।

दूसरी वारदात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर बताया कि पहले शौहर की मौत के बाद उसने दूसरा निकाह किया था। दूसरे शौहर के पहले से ही दो बच्चे थे।

सौतेला बेटा रखता था बुरी नजर

महिला का कहना है कि कुछ समय से सौतेला बड़ा बेटा उस पर बुरी नजर रख रहा था। आरोप है कि 31 जनवरी की रात सौतेला बेटा एक अन्य रिश्तेदार के साथ कमरे में घुस आया और दोनों ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अगले दिन पीड़िता वहां से किसी तरह भाग निकली और फिलहाल शहर में किराए के घर में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व हरिद्वार निवासी से हुई थी।

आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने दो अन्य साथियों के साथ वर्ष 2011 में उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने ससुराल से लौटकर सिविल लाइंस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे बाद में महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया था।

छह दिसंबर 2014 को पति दो अन्य साथियों के साथ उस मामले में समझौते की बात कहते हुए मायके आया था। आरोप है कि तीनों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अर्द्धबेहोशी की हालत में फिर से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हाथरस: शादी का वादा करके कई साल यौन शोषण

हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही एक लड़के पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई  साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

युवती का आरोप था कि इसमें इस युवक की मां और बहन भी लिप्त थीं। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद इस युवक को हिरासत में ले लिया था। हालांकि कुछ लोग मामले को निपटाने में लगे थे।

हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की कि गांव का ही एक युवक कई साल से उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। उसका आरोप था कि अब यह युवक उससे शादी से इंकार कर रहा है।

उसने यह आरोप भी लगाया कि इसमें उसकी मां और बहन भी लिप्त रही हैं और युवक उन्हीं की सहमति से उसके साथ यह सब करता रहा है। पुलिस ने इस युवती की शिकायत पर इस युवक को थाने बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया। देर शाम तक कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में भी लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें