फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज के पैसों के लिए 'गिरवी' रख दी बच्ची!

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब में पैसे न होने पर एक शख्स ने स्नान घर में अपनी पोती को ही गिरवी रख दिया। यही नहीं, ऐसा करने के बाद आरोपी उसे वापस लाना भी भूल गया।
विज्ञापन


मामला चीन का है। सियाओ नाम की छह साल की मासूम बच्ची दक्षिण पश्चिम चीन के युंनान राज्य की रहने वाली है। वह अपने दादा के साथ बाहर गई थी, जहां, आरोपी दादा ने एक स्नानघर देखकर नहाने की इच्छा जताई थी।

नहाने के बाद उसने मसाज का भी लुत्फ उठाया लेकिन बाहर आकर जब पैसे देने के लिए काउंटर पर पहुंचा तो उसने अपना पर्स घर में भूल आने का बहाना किया। उसने कहा कि पैसे लेने के लिए उसे वापस घर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे होती है बच्ची की देखभाल

डेली मेल के मुताबिक, बाथरूम के मैनेजर मी वांग (40) ने बताया कि आरोपी ने रिसेप्शन पर कहा कि वह अपनी छह साल की पोती को गारंटी के तौर पर छोड़कर जा रहा है और पैसे लेकर जल्द ही लौट आएगा।

शाम होने तक जब वह नहीं आया तो स्टाफ के लोगों ने बच्ची को वहीं रोक लिया और उसे वहां रहते हुए एक महीने बीत चुके हैं। इस एक महीने के दौरान बच्ची ने स्नान घर के स्टाफ के साथ अच्छी दोस्ती कर ली है, जिन्होंने उसके रहने की व्यवस्था की है।

स्नानघर में काम करने वाले लोग जब सेंटर छोड़ते हैं तो वे टीवी ऑन करके जाते हैं ताकि बच्ची अकेलापन महसूस न करे। वे लोग उसके लिए खाना लेकर आते हैं और उसकी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन

तो ये सब भी होता है इन स्नानघरों में

उसकी कहानी स्थानीय मीडिया में भी प्रकाशित की गई है, जिसमें उसने अपने दादा से अपील की है कि वह उसे ले जाए। हालांकि इसके बाद भी आरोपी उसे लेने नहीं पहुंचा।

इस बारे में समाज सेवा करने वाले लोगों ने स्नानघर स्टाफ से बच्ची को वहां रखने का विरोध किया लेकिन फिर भी वह वहां रह रही है।

बता दें कि चीन में स्नानघर काफी चर्चित हैं। जिन लोगों के पास पानी गर्म करने का संसाधन नहीं है या फिर ताजे पानी के सप्लाई की व्यवस्था नहीं है, वे लोग इन स्नान घरों में आकर नहाते हैं और कई तरह के मसाज का भी लुत्फ लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें