फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए लेकर हुई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नानकमत्ता से शादी करके डिलारी आई एक दुल्हन चार दिन बाद दो लाख का माल लेकर फरार हो गई। सुबह वह खेत पर जाने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। तब परिवार वाले ढूंढने के लिए निकले।
विज्ञापन


संदेह होने पर उन्होंने संदूक चेक किया तो उसमें से जेवर और नगदी गायब थी। डिलारी के जहांगीरपुर के रहने वाले रामप्रसाद ने बताया कि ठाकुरद्वारा के एक जगत नाम के बिचौलिये ने शादी कराई थी।

19 को वह बारात लेकर ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता गए थे। शादी के बाद लड़की प्रियंका को घर ले आए। चार दिन तक प्रियंका यहां रही।

खेत जाने के बहाने घर छोड़ कर भागी

24 मार्च की सुबह वह खेत पर जाने के लिए निकली। लेकिन घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। घर लौटकर देखा तो उसके कपड़े, जेवर, संदूक से नगदी आदि करीब दो लाख का माल गायब था।

रामप्रसाद ने बताया कि लड़की वाले बेहद गरीब थे। इसलिए शादी में होने वाला खर्च करीब 50 हजार रुपये भी उन्होंने ही खर्च किए थे। रामप्रसाद और उनका परिवार मंगलवार को एसएसपी के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। मामला महिला थाने को ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला नहीं है ये मामला

बाहरी राज्यों से बिना जांच पड़ताल किए दुल्हन लाने वाले कई परिवार पहले भी फंस चुके हैं। बिहार की एक युवती ने भी शादी के बाद कुंदरकी के एक युवक को धोखा देकर लाखों का माल गायब कर दिया था। आज तक उस युवती का पता नहीं लगा।

रामप्रसाद के अलावा भोजपुर के भी एक युवक ने महिला थाना प्रभारी से अपनी पत्नी के लापता होने की बात कही। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी भी किसी के साथ चली गई है। घर पर तीन बच्चे हैं और तीन माह के एक मासूम को वह अपने साथ ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें