फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का अकाउंट हैक कर उड़ाए 31 लाख

Wed, 22 Jan 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा की एक कुरियर कंपनी का अकाउंट हैक कर एक ही दिन में 31 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को अकाउंट हैक करने से पहले हैकरों ने अकाउंटेंट का मोबाइल शुक्रवार शाम ही बंद करा दिया था। हैकरों ने 44 बार में लखनऊ, कानपुर और मुंबई में रुपये ट्रांसफर किए थे। रविवार सुबह कंपनी के अकाउंटेट को इसकी जानकारी मेल पर मिली। सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 में कुरियर-पार्सल करने वाली जापानी कंपनी एबीसी लॉजिस्टक का सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले कंपनी अकाउंटेंट बीएनबी सुब्रह्मणयम नोएडा के सेक्टर-82 केंद्रीय विहार में रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह उन्होंने अपना मेल चेक किया तो उस पर बैंक से 44 मेल आई थी। जिसमें 31 लाख 44 हजार रुपये के 44 ट्रांजेक्शन दिखाए गए थे। यह सभी ट्रांजेक्शन शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर के दो बजे के बीच किए गए थे। कुछ ट्रांजेक्शन पेंडिंग थे। सोमवार सुबह सुब्रह्मणयम शिकायत करने बैंक पहुंचे, इससे पहले ही बाकी बचे ट्रांजेक्शन भी हो गए।
विज्ञापन


हैकरों ने मोबाइल भी किया जाम
शुक्रवार शाम को सुब्रह्मणयम के इंटरनेट बैंकिंग में दिए गए वीबी सुब्रह्मणयम के मोबाइल नंबर को हैकरों ने बार्ड (सिग्नल नहीं आ रहे थे) कर दिया था। जिससे उनके पास कोई एसएमएस या फोन नहीं आ पा रहा था। जिसके चलते उन्हें ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं मिली। रविवार को उन्हें ई-मेल के जरिए पता लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें