फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैंड, बाजा, बारात' गिरोह: शादियों में करता था माल साफ

Thu, 19 Dec 2013 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से शादी और अन्य समारोहों में चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का नाम बैंड, बाजा, बारात है। मध्य प्रदेश में इस गिरोह को इसी नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एस. कुमार और उसकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेन्द्र सिंह की टीम को सूचना मिल रही थी कि शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह दिल्ली में सक्रिय हैं।

एसआई ज्ञानेन्द्र और राजीव बामेल के साथ फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से दोनों को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनके पास बच्चे होते हैं।
विज्ञापन


शादी और अन्य समारोहों में जाकर बच्चे लोगों का ध्यान भंग करते थे। उसी समय ये दोनों स्टेज आदि से महंगा सामान चोरी कर लेते थे। कई बच्चे भी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

ये वारदात के लिए टैक्सी और ऑटो एक हजार रुपए एक रात के लिए किराए पर लेते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली और हरियाणा में चोरी के आधा दर्जन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इनके कब्जे से चालीस लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें