फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने कमरे में बंद की बेटी की लाश, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के एटा में होली मोहल्ला में एक युवती की मौत के बाद उसकी लाश कमरे में बंद कर पिता दिल्ली चला गया। तीन दिन बाद शव सड़ने से बदबू फैली तो घटना का पता चला और लोगों ने शनिवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


युवती के पिता का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की थी और वह डर की वजह से दिल्ली रह रहे बेटे व रिश्तेदारों को बुलाने चला गया। जबकि चर्चाएं युवती की हत्या किए जाने की भी है।

घटना मोहल्ला होली में एक मंदिर परिसर की है। मृतका नेहा उर्फ बुलबुल (22) पुत्री अशोक शर्मा थी। वह अपने पिता के साथ मंदिर परिसर में एक कमरे में रह रही थी। कमरा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि नेहा बीमार थी

सूचना पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी महेशचंद्र, कोतवाली नगर प्रभारी पुलिस के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहा की मौत गुरुवार को हुई थी और तीन दिन तक उसके पिता ने किसी को इसकी सूचना नहीं दी।

अशोक शर्मा ने पुलिस को बताया कि नेहा काफी दिनों से बीमार थी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर नहीं था और लौटा तो पता चला। शव को देख वह घबरा गया।

शुक्रवार सुबह दिल्ली में रह रहे बेटे और अन्य रिश्तेदारों को बुलाने चला गया। आज ही वह उन्हें लेकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लौटा। सीओ सिटी महेशचंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें