अपनी ही बेटी का लगातार बलात्कार करने वाले एक पिता को आजीवन जेल की सजा सुनाई गई है। पिता पर आरोप है कि वो कई दिनों से अपनी खुद की बेटी का बलात्कार कर रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि जब इस पिता को गिरफ्तार कर ले जाया गया तब भी वह बेटी अपने पिता से कह रही थी वह उससे प्यार करती है।
डर्बीशायर के एक आरोपी पिता को सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि इस तरह की सजा आमतौर पर खतरनाक हत्यारों को दी जाती है। जब इस हैवान पिता को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा था उस वक्त उसकी पीड़िता बेटी ने आकर कहा कि वह अब भी उनसे प्यार करती है और वह उन्हें मिस करेगी।
जज ने कहा कि उन्हें इस गुनाह को शब्दों में बया करने में मुश्किल होगी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने अपनी बेटी के बचपन को तबाह कर दिया और उसके जीवन को उथल-पुथल कर रख दिया।