फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने डकैतों को खदेड़ा, एक की पिटाई से मौत

Thu, 21 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात का वक्त था। 12 बज रहे थे। घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी रात के सन्नाटे को भांपते हुए करीब 10 की तादात में वो नकाबपोश एक सफाई कर्मचारी के घर में आ धमके। डकैत घर का सारा कीमती सामान लेकर भागने को थे तभी घर के मुखिया के विरोध करने पर सर्द मंजर ग्रामीणों के कोलाहल से भर गया और ग्रामीणों ने डकैतों धर खदेड़ा। इस पूरी वारदात में एक डकैत गांव वालों के हत्थे चढ़ गया और लोगों की पिटाई से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


यूपी के गोरखपुर के जंगल सुभान अली गांव का मामला है। पिपराइच इलाके से सटे गांव में बीते मंगलवार की रात सफाई कर्मी और उनके घरवालों पर हमला कर डकैतों ने लूटपाट की। शोर सुनकर जुटे गांववालों ने एक डकैत को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे खंभे से बांध कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पकड़े गए डकैत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, मामूली रूप से घायल सफाईकर्मी और उनके घरवालों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ग्रामीणों की पिटाई से मरे डकैत की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार जंगल सुभान अली गांव निवासी तूफानी (54) नगर निगम में संविदा सफाईकर्मी हैं। मंगलवार की रात पत्नी गायत्री, बेटा रमउद, बिरजू और बेटी पुष्पावती के साथ वह घर के बरामदे में सोए थे। बड़ा बेटा दिनेश पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में था। रात 12 बजे के आसपास 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने तूफानी की चारपाई के बगल में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवरात निकाल लिए।

आहट पाकर जब तूफानी जगे तो एक बदमाश ने रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर पत्नी, बेटे उठे तो डकैतों ने उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने डकैतों को दौड़ा लिया। एक डकैत को पीटकर अधमरा करने के बाद खंभे से बांधकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एसओ अजय ओझा अचेत हाल में डकैत को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य डकैतों की तलाश में भोर तक आसपास के गांवों में छानबीन चली लेकिन कोई नहीं मिला। डकैतों के हमले में घायल तूफानी, उनकी पत्नी और बेटे को पुलिस ने सीएचसी पिपराइच में भर्ती कराया, वहां से शाम को सभी को छुट्टी दे दी गई।

सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे पिपराइच की विधायक राजमति के बेटे अमरेंद्र निषाद ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आर्थिक मदद दी। तूफानी ने बताया कि दो दिन बाद उनकी बेटी की बरिक्षा होनी है, जबकि 29 अप्रैल को शादी तय है। पुलिस को छानबीन में डकैतों के बेतिया के होने की जानकारी मिली है। पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें