फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से सिपाही को काटा

Tue, 03 Dec 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर चौकी पर तैनात सिपाही की रजवाहे की पटरी पर धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सिपाही की लहूलुहान लाश रजवाहे की पटरी से करीब 20 कदम दूर ईख के खेत में पड़ी मिली, जबकि उसकी बाइक रजवाहे से निकाली गई। प्रथम दृष्टया लूटपाट का विरोध करने पर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

कांस्टेबल तुलाराम गंगवार (58) पुत्र लाल्लाराम करीब ढाई साल से शाहपुर थाना क्षेत्र की मीरापुर पुलिस चौकी पर तैनात था। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे वह वर्दी प्रेस कराने के लिए बाइक से बुढ़ाना मोड़ जा रहा था।
विज्ञापन


रजवाहे की पटरी पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पुलिया पर बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से तुलाराम को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे कच्चे मार्ग पर खींच ले गए और धारदार हथियारों से मार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश सिपाही की बाइक को रजवाहे में फेंककर फरार हो गए। निकट ही स्थित खेतों में पानी चला रहे पीनना निवासी किसान साधु ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसएसपी हरिनारायण सिंह के मुताबिक सिपाही तुलाराम मूलरूप से बरेली के तावलड़िया थाने के गुड़िया सबदर अली का रहने वाला था। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें