फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काट देनी चाहिए धोखेबाजों की उंगलियां'

Sat, 12 Jul 2014 10:46 AM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक राजनीतिज्ञों और अफसरों की जुबान फिसलने के मामले आपने सुने होंगे लेकिन हाल ही में एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट के जज भी कुछ ऐसा कह गए जिस पर बुद्घिजीवियों की भौहें तन गई हैं।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के एक जज ने अपराधियों की उंगलियां काटने की बात कह दी।

जज साहब यहीं नहीं रुके उन्होंने ऐसे मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की बात कर दी।

ईरान के कानून का दिया उदाहरण

मामला चेन्नई में एक जमीन की धोखाधड़ी से जुड़ा था जिसकी सुनवाई जज एस वैद्यनाथन कर रहे थे।

सुनवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ उनके तेवर खासे तल्‍ख रहे। धोखाधड़ी के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बाबत उन्होंने ईरान का उदाहरण भी दिया।

जहां सजा के तौर पर ऐसे अपराधियों के हाथों की उंगलियां मशीन से काट दी जाती हैं। हालांकि उन्होंने अफसोस भी जताया कि ऐसा कानून भारत में नहीं है।
विज्ञापन

आरोपी अधिकारियों की उंगलियां भी हों कलम

उन्होंने कहा कि नकली कागजों के द्वारा दूसरों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ ऐसा कानून हमारे देश में भी होना चाहिए, जिससे ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके और वो किसी से उनकी जमीन न छीन सकें।

उन्होंने इसमें मिलीभगत करने वाले सब रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की बात कही।

मामले में निर्णय सुनाते हुए उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया, जिसे चेन्नई के चार संस्‍थानों में बांटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें