फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंबई पुलिस' पर छोटा राजन का सनसनीखेज खुलासा!

Tue, 03 Nov 2015 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड अपराधी छोटा राजन के आज भारत लाए जाने की संभावना है। भारत लाए जाने से पहले डॉन छोटा राजन ने अपने दुश्मन और भारत के नंबर वन मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद को लेकर मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छोटा राजन ने इंडोनेशिया के बाली में पत्रकारों से कहा है कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों के संबंध दाऊद से हैं यानी कुछ पुलिस अधिकारी दाऊद के आदमी हैं।

एनडीटीवी के अनुसार, छोटा राजन ने कहा, मुंबई पुलिस ने मुझपर बहुत अत्याचार किया है, 'इस मामले को सरकार को देखना चाहिए।' उसने मीडिया को बताया कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी दाऊद के गैंग में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

मुंबई या दिल्ली कहां लौटना चाहता है डॉन?

छोटा राजन से किए गए पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या वह मुंबई पुलिस से घबराया हुआ है और मुंबई लौटने की बजाए दिल्ली जाना पसंद करेगा? इस पर छोटा राजन ने कहा, 'मैं दाऊद से डरता नहीं हूं, मैंने पूरी जिंदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी दाऊद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहूंगा।'

छोटा राजन ने आगे कहा कि वह वहां जाएगा जहां उसे सरकार ले जाएगी, वह न्याय चाहता है। गौरतलब है कि इस तरह कि चर्चा सामने आ रही है कि जांच एजेंसियां छोटा राजन को मुंबई पुलिस को नहीं सौंपना चाहती।

विज्ञापन

छोटा राजन के खिलाफ दर्ज हैं 70 मामले

55 वर्षीय अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ मुंबई में हत्या, उगाही और ड्रग तस्करी के 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इन मामलों में मुंबई पुलिस राजन से पूछताछ की तलाश है।

1995 में जब से छोटा राजन के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया तब से छोटा राजन पुलिस की निगाह से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में छिपता फिर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें