फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने पर काटा कार चालक का चालान

Tue, 26 May 2015 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों को लेकर यूपी पुलिस का एक अनोखा काम सामने आया है। मेरठ में एक कार चालाक को हेलमेट न पहनने के लिए चालान काट दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन चालान काटने के साथ चालान काटने वाले अफसर ने जो काम किया वह और हैरान करने वाला था। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कार चालक का हेलमेट न पहनने पर चालान काटने के साथ पुलिस वाले चालान की रसीद में स्विफ्ट कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी डाल दिया।

लेकिन मेरठ पुलिस के इस कारनामें से कार चालक तमतमा गया और इस बारे में मेरठ एसपी से शिकायत कर दी। मेरठ एसपी ने अब मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

बहस करने पर पुलिस वाले ने काटा चालान

मामला मेरठ के हसनपुर इलाके का है जहां शैलेंद्र सिंह नामका कार सवार अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल जा रहा था तभी मेरठ ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने उसकी कार को रुकवाकर गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा।

शैलेंद्र के अनुसार उसके पास गाड़ी के कागज मौजूद थे लेकिन उसकी चार महीने की बच्ची की तबियत ज्यादा खराब थी जिससे वह अस्पताल जल्दी पहुंचने की कोशिश में था। उसने बताया कि पुलिस वाले उसकी कार को थोड़ी देर रोके रखी जिससे वह गरम हो गया और पुलिस वाले से बहस हो गई।

उसने बताया कि पुलिस वाले ने जब उसे छोड़ा तो कार चलाने के दौरान हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया। उसने कहा कि पुलिस यह काम बहुत ही हैरान करने वाला है। शैलेंद्र के अनुसार, उसने ऐसा कभी नहीं सुना कि कार चलाने वाले को भी हेलमेट पहनकर रखना होता है।
विज्ञापन

दारोगा ने बताया क्यों काटा हेलमेट का चालान

वहीं मामले पर चालान काटने वाले ट्रैफिक अधिकारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि मामले को गलत तरीके से बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। यह मामला तकनीकी गलती है जिसे इतना ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शैलेंद्र सिह की कार को तब रोका गया तो वह कार चलाते वक्त मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसलिए हमें उनका चालान करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी हसनपुर चौकी इंचार्ज को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने का चालान काटने के लिए कहा लेकिन उन्होंने गलती से हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया।

उन्होंने कहा कि यह एक इंसानी गलती है कोई जानबूज कर किया गया अपराध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें