एक स्मार्ट चोर ने चोरी की बड़ी योजना बनाई और इस योजना को उसने आईफोन पर भी कैद कर लिया। चोर अपनी योजना के मुताबिक एक घर में घुसा और उसने आभूषणों, हजारों पाउंड की नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन वारदात वाले स्थान से काफी दूर निकल जाने के बाद जब चोर को अहसास हुआ कि उसने चोरी वाले स्थान पर गलती से अपना आईफोन छोड़ दिया है तो उसके होश उड़ गए।
टोनी बेथवे ने इस आईफोन में चोर ने चोरी की पूरी योजना लिख रखी थी। चोर फिर से उसी घर में घुसा लेकिन उसे जब वहां अपना आईफोन नहीं मिला तो उसने घर को जलाने की कोशिश की। चोर ने इस घर के दो पालतू कुत्तो की हत्या भी कर दी। वहीं आग लगने के चलते इस घर में 70,000 पाउंड का अतिरिक्त नुकसान भी हुआ।