फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी को साथ देख भाई ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 03 Dec 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। एक भाई ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाले छोटे भाई का गुप्तांग काट दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गंभीर रूप से घायल युवक का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक महिला का अपने देवर से पिछले कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था। रविवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में महिला के पति ने पकड़ लिया। यह सब देखकर वह आगबबूला हो गया। उसने भाई के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गुप्तांग कटने के बाद छोटा भाई छटपटाने लगा।

आसपास के लोगों को खबर लगी तो सभी सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसओ सुरियावां सुरेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें