एक कोठा चलाने वाली महिला ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर एडवर्ड हीथ पर पीडोफाइल( बच्चों का यौन शोषण करने वाला) होने का आरोप लगाया है। महिला ने कुछ सालों पहले आरोप लगाया था कि एडवर्ड 90 के दशक मे पीडोफाइल था।
डेली मेल के अनुसार, महिला ने यह भी बताया है कि उसने जब सर एडवर्ड के बारे में लोगों को बताया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन जब उसने एडवर्ड की बुरी तरह से पोल खोलने की धमकी दी तो उसके खिलाफ दायर किया गया मामला वापस ले लिया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाली 67 वर्षीय महिला मायरा लिंग लिंग फोर्डे प्रधानमंत्री आवास से करीब एक मील दूरी पर ही वेश्यावृत्ति का धंधा करती है। मायरा को लोग मैडम लिंग लिंग नाम से जानते हैं। महिला ने बताया कि जब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया तो उसके पास कई राजनेताओं और अभिनेताओं के बारे में पता तथा जिसे पोल खुलने के डर से उसके खिलाफ दायर मामला वापस ले लिया गया था।
हालांकि इसी बीच मैडम लिंग लिंग के वकील सामने आए हैं जिन्होंने सर एडवर्ड हीथ पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व पीएम मैडम लिंग लिंग के कभी भी ग्राहक नहीं रहे और न ही उन्होंने कभी सर एडवर्ड की पोल खोलने की धमकी दी थी।
पूर्व पीएम ने 12 साल के बच्चे का किया रेप
वहीं एक आदमी और सामने आया है जिसने पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि जब वह 12 साल का था तब सर एडवर्ड ने उसका बलात्कार किया था।
मेट्रो के अनुसार, यह आरोप तब सामने आया जब सर एडवर्ड पर बच्चों के यौन शोषण के लगे आरोपों की जांच हो रही है। जांच कर रही पुलिस ने पीड़ित से कहा है कि उसके साथ जो कुछ हुआ था उसके बारे में जानकारी दे ताकि जांच को सही तरीके से पूरा किया जा सके।
पीड़ित ने बताया कि पूरे बचपन में उसका बलात्कार किया गया। उसने कहा कि वह छोटा था तो उसका खुद का पिता और उसके दोस्त उसका रेप करते थे। उसने कहा कि एक दिन वह ए2 रोड पर खड़ा था और किसी वाहन से लिफ्ट मांग रहा था तभी पूर्व पीएम सर एडवर्ड वहां पहुंचे और उसे अपने गाड़ी में बैठाकर ले गए। उसने बताया कि इसके बाद सर एडवर्ड ने उसे अपने बंगले में ले जाकर उसका रेप किया।
पीड़ित ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह पहले सर एडवर्ड को नहीं पहचानता था लेकिन एक दिन जब उसने सर एडवर्ड की एक तस्वीर अखबार में देखी जिसमें वह मार्गेट थैचर के साथ खड़े थे। इस तस्वीर के जरिए ही पता चला कि ये तो उसका बलात्कार करने वाला शख्स है।
'पांच सुरक्षा कंपनियां जांच में जुटीं हैं'
मैडम लिंग लिंग के इन आरोपों के बचाव में सर एडवर्ड हीथ ने कहा था कि बच्चों के यौन शोषण के आरोपों की जांच में पांच फोर्सें जुटी हैं। मैडम लिंग लिंग ने कहा है कि तब से मामले की जांच चल रही है और इसी दौरान 2005 में एडवर्ड हीथ की मौत भी हो गई थी।
यह भी कहा जा रहा है कि 1995 में मैडम को नाबालिकों को वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी पाया गया था। मैडम लिंग लिंग से जब पूछा गया कि वह एडवर्ड हीथ के बारे में और क्या-क्या जानते हैं तो उन्होंने कहा कि वह जो जानती हैं उसके बारे में किसी से कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि तमाम नेताओं और अभिनेताओं को उनके बारे में पता है।
मैडम लिंग लिंग की बहन से मीडिया ने जब संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बड़े बड़े नेता और तमाम अन्य लोग उसकी बहन को इसी वजह से जानते हैं।