फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोप में मुक्केबाज आमिर खान गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2014 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज व पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन आमिर खान को दो किशोरों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह घटना बोल्टन की रसेल स्ट्रीट की है। इस घटना के तुरंत बाद आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आमिर ने पीड़ितों पर हमला उस समय किया जब किशोर पास की मस्जिद से वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को चोट पहुंची है लेकिन वह घटना में गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं।

एक पीड़ित को चेहरे जबकि दूसरे को पैर में चोट

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात डेढ़ बजे से ठीक पहले पुलिस को बोल्टन में मारपीट की जानकारी मिली। अधिकारी रसेल स्ट्रीट गए और उन्होंने देखा कि 19 साल के दो व्यक्तियों से मारपीट की गई है।

गौरतलब है कि एक पीड़ित को चेहरे जबकि दूसरे को पैर में चोट लगी है।

नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर एक व्यक्ति ने दावा किया, 'आमिर कह रहा था कि क्या तुम मुझे नहीं जानते, मैं एके हूं।

वह वर्ल्ड चैम्पियन है और ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके है, मच्योर है, जबकि घटना से जुड़े लोग 19 बरस के हैं।'
विज्ञापन

पीड़ित दोनों व्यक्ति आमिर को जानते थे

एक अन्य महिला ने भी नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘मुझे काफी आवाजें सुनाई दे रही थी और मैंने आमिर की कार देखी। फिर मैंने उसे कार से बाहर आते हुए देखा।

इसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया और एक व्यक्ति जमीन पर गिरा हुआ था।’ द टेलीग्राफ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति आमिर को जानते थे।

आमिर का प्रतिनिधित्व करने वाली टेंगेरिन पीआर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आमिर को चार जुलाई को तड़के मारपीट के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आमिर को आगे की जांच लंबित रहने तक बिना किसी आरोप के जमानत पर रिहा किया गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर हम आगे टिप्पणी नहीं कर सकते।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें