फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Fri, 08 Jan 2016 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पुलिस पर युवती के साथ दरिंदगी को अंजाम देने का आरोप लगा है। मामला क्रांति चौक पुलिस स्टेशन का है। एक शख्स की हत्या के मामले पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाला था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दोनों में से एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर युवती ने बताया कि महिला पुलिस को निर्देश दिया गया कि पहले कपड़े उतरवाए और फिर निजी अंग में मिर्ची पाउडर डाले। महिला पुलिस ने ऐसा ही किया और पूछताछ के दौरान निजी अंग में मिर्ची डाल दी।

मामला पर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस पर लगे आरोप बहुत ही गंभीर हैं। मैंने मामले की जांच का आदेश दे दिया है, जो एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। जल्द ही बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता और उसके 6 दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए एक होटल में गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के अलावा सभी लड़कों ने शराब पी रखी थी। इनमें से एक लड़का शराब पीने के बाद होश खो बैठा।

रात में करीब 1 बजे उस लड़के को देवगिरी कॉलोनी के पास ड्रॉप कर दिया गया और इन लड़कियों को इनके घर छोड़ दिया गया। इसके बाद बचे हुए लोग सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक लॉज में गए जहां इन लोगों ने उस लड़के को देखा जो उग्र हो गया था।

क्रांति चौक पुलिस इंस्पेक्टर गोबर्धन कोलेकर के मुताबिक इसके बाद इन लोगों में आपस में झगड़ा भी हुआ। वो लड़का वहां से भागने लगा और गिर गया। इस घटना में लड़का बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है। फिलहाल मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी पुलिस वाले ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें