परोली गांव के पीएचसी पर अब भी पाथे जा रहे कंडे
व्यवस्थाएं सुधारने का डीएम का आदेश हुआ बेअसर
दो जनवरी को कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि का निरीक्षण करने आए डीएम शंभूनाथ ने इस बदहाल अस्पताल का भी निरीक्षण किया था। कंडों से भरे इस अस्पताल को देखकर उन्होंने सीएमओ को तत्काल यहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। अगले दिन सीएमओ ने भी इस अस्पताल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को शीघ्र ही साफ -सफाई कराकर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिए थे। लेकिन आज छह दिन बीतने के बाद भी अस्पताल में कोई सुधार होना तो दूर वहां पर कंडे पाथे जाने का बदस्तूर जारी है। कंडे पाथ रही एक महिला ने पूछने पर बताया कि 'तबई कोई औफीसर आए फिर कोई नाय आओ और नाय आवेगो। फिर हम कंडा कहां पाथंगे'।