फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से विधायक ने किया रेप, गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2015 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में किशोरी से रेप के आरोपी विधायक गोपीनाथ दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक दास पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। दास को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने असम के कामरूम जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


आरोपी विधायक ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(एआईयूडीएफ) से है जो बोको विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था। कामरूप जिले की एसपी इंद्राणी बरुआ ने बताया कि आरोपी को अमिंगांव इलाके के से गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विधायक पर अरोप है कि उसने अपने घर में काम करने वाली किशोरी का बलात्कार किया था। पीड़ित किशोरी की ओर से पुलिस में शिकायत देने के बाद बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अपनी कार में किया किशोरी का रेप

मामला यह है कि 14 साल की बच्ची विधायक के यहां घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रही थी। करीब एक महीने पहले 29 अगस्त को किशोरी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि विधायक ने गुवाहाटी में अपनी कार के अंदर उसका बलात्कार किया है।

पीड़िता ने ये शिकायत गुवाहाटी के एक थाने में दी थी जिसे बाद में बोको थाने में मामले को स्‍थानांतरित कर दिया गया।

हालांकि मीडिया में खबरे आने पर अरोपी विधायक ने पीड़िता के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि यह उसके खिलाफ एक षड़यंत्र रचा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें