फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा उपाध्याय की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बताया क्यों की हत्या

Tue, 15 Dec 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में मशहूर आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय और उसके वकील हरीश भमभानी की हत्या करने वालों में से एक हत्यारोपी का नाम शिवकुमार राजभर है जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन और को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्प्रेस के अनुसार, इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसके अलावा अभी चार लोग और हैं जो हत्या में शामिल थे।

हेमा व उसके वकील की हत्या में गिरफ्तार किया गया राजभर ने हत्या का कारण भी बताया है। उसने कहा है कि हेमा ने उनके मालिक के साथ धोखा किया था।
विज्ञापन

हेमा उपाध्याय क्या धोखा किया था?

हत्यारोपी शिवकुमार ने पुलिस को बताया है कि उसने चार और लोगों के साथ मिलकर हेमा उपाध्याय का कत्ल किया है। आरोपी ने बताया कि हेमा उपाध्याय ने उनके मालिक (नौकरी देने वाला) से पांच लाख रुपए लेकर एक मूर्ति देने के लिए कहा था और फिर उसने मूर्ति नहीं दी थी।

हांलांकि पुलिस हत्यारोपी के इन दावों को पूरी तरह से सही नहीं मान रही है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि हेमा के पूर्व पति और विवादित आर्टिस्ट चिंतन उपाध्याय भी इस हत्या के पीछे हो सकते हैं।

हेमा की हत्या से कुछ देर पहले चिंतन उपाध्याय ने हेमा से फोन पर बात की थी। पुलिस अब हेमा और चिंतन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें