फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया 13 साल की भतीजी से रेप

Fri, 13 Jun 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों से बलात्कार के मामले लगातार जारी हैं। ताजा मामला इलाहाबाद का है जहां एक कलियुगी चाचा ने अपनी ही 13 साल की भतीजी को हवस का शिकार बना दिया।
विज्ञापन


कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा में रहने वाली पीड़िता को आरोपी चाचा बहला-फुसला कर घर की छत पर ले गया। जहां उसने नाबालिग से बलात्कार किया।

मामले की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को हुई, उन्होंने तुरंत कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी बलात्कार की धाराओं और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लड़की के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित बच्ची के पिता का आरोप है कि उसका भाई पहले भी बेटी के साथ गलत हरकतें कर चुका है। गुरुवार दोपहर जब वह घर पर नहीं थे उसी समय उसके भाई ने उसकी बेटी से ये हरकत की।

आरोपी कटरा में एक दुकान पर काम करता है। परिजनों के मुताबिक जैसे ही उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी घर से भाग चुका था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी युवक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर कर्नलगंज आरके सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने बताया कि उसका अपने भाई से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है और उसे फंसाने के लिए ही उस पर बलात्कार के झूठे आरोप लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें