फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियम्सन के कमाल से जीता नॉर्थन डिस्ट्रिक्टस

Sat, 13 Sep 2014 10:31 PM IST
एजेंसी/रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 का पहला क्वालीफाइंग मुकाबला बारिश से बाधित रहा जिसमें न्यूजीलैंड की नॉर्थन डिस्ट्रिक्टस टीम ने श्रीलंका की साउदर्न एक्सप्रेस टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


नॉर्थन टीम की जीत के हीरो ओपनर केन विलियम्सन रहे जिन्होंने 29 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन की आतिशी पारी खेली।

इससे पहले टूर्नामेंट का यह पहला मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ और अंपायरों ने ओवरों की संख्या घटाकर 10-10 ओवर कर दी।

नॉर्थन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउदर्न टीम निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी।

हालांकि ओपनर कौशल परेरा और दनुष्का गुनाथिलाका ने साउदर्न टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए छह ओवर में 55 रन की साझेदारी निभाई।

परेरा 20 गेंदों में सात चौकों के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए। जल्द ही गुनाथिलाका भी 26 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 39 रन की धुआंधार पारी खेलकर आउट हो गए।

नॉर्थन की ओर से मीडियम पेसर ट्रेट बॉल्ट ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

जवाब में नॉर्थन ने 9.3 ओवर में तीन विकेट पर 96 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।

 ओपनर विलियम्सन और एंटोन देवचिच ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 41 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर जीत की लय रखी।

इस साझेदारी को मीडियम पेसर परवेज महरूफ ने देवचिच को आउट कर तोड़ा। देवचिच आठ गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए।

जल्द ही कप्तान डेनियल फ्लायन भी 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इस बीच दूसरे छोर पर विलियम्सन साउदर्न टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते रहे और उन्होंने अपना अर्द्भशतक भी पूरा कर लिया।

विलियम्सन 29 गेंदों में एक छक्के और सात चौकों के साथ 52 रन बनाकर महरूफ की गेंद पर पवेलियन लौटे। शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले विलियम्सन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें