फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवकों की डंडों से की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 05 Jan 2024 02:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

मेंहूवाला में गांव के ही दो युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। गुस्साएं कुछ लोगों ने एक युवक के हाथ बांध दिए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
युवकों को पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के मेंहूवाला गांव में चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तैयारी नहीं आ रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेंहूवाला में गांव के ही दो युवक राहुल और दिनेश एक घर में घुस गए थे। जिन पर चोरी का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। गुस्साएं कुछ लोगों ने एक युवक के हाथ बांध दिए। फिर उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें...सिलक्यारा हादसा बना वरदान: श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन, पुष्कर को नहीं पता था दिल में बना है जन्म से छेद
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में महिलाएं युवकों को ना पीटने की बात कह रही हैं। कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि दोनों युवकों को गांव वालों ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। युवकों के माफी मांगने पर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया था। इस मामले को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी, युवक पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें