फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दबिश के दौरान महिला सिपाही से दरोगा ने की बदसलूकी, निलंबित

Fri, 05 Jan 2024 02:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ खजनी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज इलाके में प्रेमी संग गई किशोरी के मामले में दबिश देने गई महिला सिपाही ने साथी दरोगा पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा ने दबिश के दौरान आपत्तिजनक बातें कहीं। शिकायत पर एसएसपी ने जांच सीओ खजनी को सौंपी। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा सरवर आलम को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सिकरीगंज थाने में तैनात दरोगा सरवर आलम दबिश देने गए थे। टीम में दो महिला सिपाही भी शामिल थीं। आरोप है कि दबिश के समय दरोगा ने कुछ आपत्तिजनक बातें कीं। महिला सिपाही ने उसी समय इसका विरोध किया और फिर साथ गई महिला सिपाही को भी इसकी जानकारी दी। वापस आने के बाद महिला सिपाही ने थानेदार से शिकायत की। इसके बाद मामला एसएसपी तक पहुंच गया।

एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ खजनी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें